
x
Haryana हरियाणा: हिसार के हांसी में देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से भारी फायरिंग हुई। फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान रवि पुत्र मनीराम निवासी कृष्णा कॉलोनी ऑल न्यू सुभाष नगर हांसी और इंद्र सैनी पुत्र बलराज निवासी ढाणी केंद्र जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी रवि के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामले, जबकि आरोपी इंद्र के खिलाफ एक्साइज एक्ट का एक और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
कुछ दिन पहले भी की थी फायरिंग
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने गांव ढाणी पुरीया और गांव शेखपुरा में हत्या के प्रयास में फायरिंग की थी। स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम हत्या के प्रयास और फायरिंग के दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाश के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव शेखपुरा और ढाणी पुरीया फायरिंग मामलों के आरोपी आरपीएस स्कूल के पास खंडहरनुमा कमरों में छिपे हुए हैं। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को खंडहरनुमा कमरों में घेर लिया, जहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी रवि के पैर में गोली लगी तथा दूसरे को काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी लाया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल, 1 देशी कट्टा तथा 32 बोर के 04 जिंदा कारतूस व 315 बोर का 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
TagsHaryanaपुलिसबदमाशोंमुठभेड़2 गिरफ्तारHaryanaPoliceCriminalsEncounter2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





