हरियाणा

Haryana: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Sarita
19 July 2025 7:28 AM IST
Haryana: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र के गांव असगरपुर में शुक्रवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपियों की पहचान विकास अली उर्फ ज्वाला पुत्र असगर अली निवासी गांव सरावां और दीपक पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव कनीपला के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल लाया गया है। बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Next Story
null