
x
Haryana हरियाणा: टोहाना उपमंडल के गाँव जापतवाला में बिजली का जम्पर लगाने के लिए खंभे पर चढ़ा निगम कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहाँ से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार ले जाते समय घायल की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के परिजनों और यूनियन कर्मचारियों ने निगम के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक जॉनी के 2 बच्चे हैं। जॉनी करीब 15 साल से बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत था। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने बताया कि मृतक जॉनी की ड्यूटी गाँव जापतवाला में थी, लेकिन लाइनमैन गुरप्रीत उसे जम्पर ठीक करने के लिए साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि जब जॉनी बिजली ठीक करने गया तो उसे करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि निगम में मौजूद कर्मचारी ने लाइन बंद करने की गलत जानकारी दी, जिसके कारण जॉनी की मौत हो गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यदि दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
Next Story





