हरियाणा

Haryana:बम की तरह फटी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी,व्यक्ति की मौत

Sarita
14 Jan 2026 6:57 AM IST
Haryana:बम की तरह फटी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी,व्यक्ति की मौत
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के नारनौल में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्ज करते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। विस्फोट के दौरान घर में और लोग भी मौजूद थे गनीमत रही कि वो दूसरे कमरे में होने के चलते बच गए। लेकिन आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
गांव बड़कोदा का 55 वर्षीय शिव कुमार नारनौल की रामनगर कॉलोनी में मकान बनाकर रहता था। उसके 2 बेटियां और एक बेटा है, तीनों शादीशुदा हैं। एक लड़की ग्रुप डी में सरकारी जॉब लगी हुई है। शिव कुमार सोमवार रात के समय अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग में लगाकर घर पर एक कमरे में अकेला सो रहा था। रात करीब साढ़े 9 बजे चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फट गई। इससे जोरदार धमाके के साथ घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों जाग गए और वहां पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही तुरंत एम्बुलेंस, पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कमरे से शिव कुमार को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्कूटी में ब्लास्ट हो जाने के बाद घर में लगी आग के कारण घर का भी काफी सामान जल गया। आग लगने से घर में लगा फर्नीचर, किवाड़ के अलावा बैड, सोफा तथा अन्य सामान भी जल गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि उन्होंने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया तथा मृतक को कमरे से बाहर निकाला।
Next Story