हरियाणा

Haryana : ED ने इस जिले में दी दस्तक , मचा हड़कंप

Sarita
9 March 2025 8:03 AM IST
Haryana  : ED ने इस जिले में दी दस्तक , मचा हड़कंप
x
Haryana हरियाणा: ईडी ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले में दस्तक दी। सोनीपत जिले के अनिल विहार में ईडी की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ईडी के अधिकारी कई गाड़ियों में सवार होकर नीरज शर्मा नाम के शख्स के घर पहुंचे। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ईडी के अधिकारी किस मामले को लेकर नीरज शर्मा के घर पहुंचे हैं।
नीरज शर्मा गांव ब्राह्मणवास के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। सुबह से ही नीरज शर्मा के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक नीरज शर्मा खनन कारोबारी बताए जा रहे हैं। ईडी के अधिकारी अवैध संपत्तियों और कई अवैध लेन-देन की जांच कर रहे हैं। नीरज शर्मा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई जगहों पर खनन का काम करते हैं।
Next Story