हरियाणा

Haryana: भूकंप के झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती

Sarita
26 Dec 2024 12:27 PM IST
Haryana: भूकंप के झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती
x
Haryana: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह 9 बजकर 42 मिनट 3 सेकंड पर आया। आज दूसरे दिन भी भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार दोपहर 12 बजकर 28 मिनट 31 मिनट पर भूकंप आया था। इसका केंद्र सोनीपत के खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके चलते रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। सोनीपत में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटकों के चलते यह जिला संवेदनशील होता जा रहा है।
Next Story