हरियाणा

Haryana: सुबह-सुबह आया भूकंप, हिली धरती

Sarita
4 March 2025 7:48 AM IST
Haryana: सुबह-सुबह आया भूकंप, हिली धरती
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह जोरदार भूकंप आया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6:35 बजे 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के अंदर मात्र 6 किलोमीटर थी। बता दें कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी महसूस किए जा रहे हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के जिलों में धरती खूब हिल रही है। बता दें कि इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता भले ही 4 रही हो, लेकिन इसका असर 7-8 जैसा था। यह धरती के अंदर कंपन की आवाज थी। लोगों ने सुबह-सुबह गड़गड़ाहट की आवाज सुनी।
Next Story