
x
Haryana हरियाणा: रेवाड़ी जिले के मनेठी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव निवासी 35 वर्षीय नवीन का शव श्मशान घाट के रास्ते में पड़ा मिला। मृतक पेशे से वाहन चालक था। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत खोल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी जोगेंद्र, खोल थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ, जबकि मृतक के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान पाए गए।
मृतक के चाचा कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि नवीन गिर गया है। जब वह मौके पर गए तो वह खून से लथपथ पड़ा था और उसके सिर पर गहरी चोट थी। डीएसपी जोगेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्र में जांच की जा रही है।
TagsHaryanaड्राइवरहत्याdrivermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





