हरियाणा

Haryana: शराब पिने के बाद विवाद, नशे की हालत में कर दी बड़े भाई की हत्या

Sarita
5 March 2025 7:46 AM IST
Haryana:   शराब पिने के बाद  विवाद, नशे की हालत में कर दी बड़े भाई की हत्या
x
हरियाणा: सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर एक ढाबे पर शराब के नशे में एक भाई ने दूसरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने भाई को जमीन पर पटक दिया और उसके गुप्तांगों पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पंचकूला जिले के गांव मौली जागरा निवासी 38 वर्षीय राजू और उसका छोटा भाई राजेश ट्रक चलाते हैं।
दोनों भाई सोमवार को ट्रक में सामान लोड करके पंजाब के मोहाली से यूपी के गाजियाबाद जा रहे थे। दोनों ने मुरथल के पास पंजाब-हिमाचल ढाबे के सामने अपना ट्रक रोक दिया। दोनों ने खूब शराब पी और बाद में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों नशे में आपस में झगड़ने लगे। गुप्तांगों पर चोट लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान छोटे भाई राजेश ने अपने बड़े भाई राजू को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
उसने उसे जमीन पर पटक दिया और गुप्तांगों पर कई बार लात-घूंसों से वार किया। जिससे राजू अचेत हो गया। ढाबा कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story