
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत जिले के गांव भटगांव में लेनदेन के मामले में दुकानदार ने दिव्यांग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक पहले दुकानदार की मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करता था। करीब डेढ़ महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि दुकानदार युवक के घर आया और कहासुनी कर कमर में चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भटगांव निवासी कुलदीप (41) अविवाहित था। वह गांव में ही नवीन की मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करता था। डेढ़ महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद नवीन उससे हिसाब-किताब करने को कह रहा था। पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। शुक्रवार देर शाम नवीन कुलदीप के घर आया। वहां दोनों में कहासुनी हुई। लेनदेन के विवाद में नवीन ने चाकू से कुलदीप की कमर में वार कर दिया।
जख्म काफी गहरा हो गया। परिजनों ने नवीन को पकड़ लिया। हालांकि बाद में वह भाग गया। कुलदीप को उसके परिजन गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने भी जांच के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
TagsHaryanaपैसोंलेन-देनदिव्यांगहत्या Haryanamoneytransactionsdisabledmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





