हरियाणा

Haryana: घना कोहरा,जानिए कब होगी बारिश

Sarita
2 Jan 2025 9:22 AM IST
Haryana: घना कोहरा,जानिए कब होगी बारिश
x
Haryana: हरियाणा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जगहों पर विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर रही। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहीं, हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हवाओं के कारण हरियाणा और पंजाब में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 10 जनवरी के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। तीन दिन तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। दिसंबर सामान्य से 1.5 से 2 डिग्री ज्यादा गर्म रहा है, क्योंकि पहले 3 हफ्तों में बारिश नहीं हुई थी, अचानक आखिरी हफ्ते में ज्यादा बारिश हुई। अब जनवरी में भी ठंडक बरकरार रहेगी।
Next Story