
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना एक शादी की रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई. मृतक पार्टी में वेटर का काम कर रहा था, इसी बीच सर्विस में देरी हो गई तो आरोपी ने पिस्टल से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी मुबारिक खान उर्फ बादशाह के रूप में हुई है. उस पार्टी में दूल्हे के छोटे भाई का एक दोस्त आया हुआ था. उसने गुस्से में आकर युवक को गोली मार दी|
हालांकि घटना के बाद बादशाह खान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने डबुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान मोहित और मोनू के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 103(1) बीएनएस और 25–54–59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. उसने वेटर से खाना मांगा लेकिन वेटर ने खाना परोसने में देरी कर दी। जिससे युवक नाराज हो गया।
आरोपी युवक दूल्हे के छोटे भाई का दोस्त था। रिसेप्शन मुकेश लखानी के बेटे जय लखानी का था। जिसमें मुकेश लखानी के छोटे बेटे के दोस्त मोहित और मोनू भी मौजूद थे। जहां मृतक बादशाह खान ठेकेदार फकरुद्दीन के निर्देश पर वेटर बनकर गया था।इसी बीच मोहित और मोनू ने बादशाह खान के लिए खाना ऑर्डर किया। जिसमें वह लेट हो गया। इसी बीच मोहित को वहां बैठे सभी लोगों और उसके दोस्तों ने भड़का दिया, तो मोहित ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर वेटर को गोली मार दी।
TagsHaryanaखानापरोसनेदेरीवेटरहत्याHaryanafoodservingdelaywaitermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





