
x
Haryanaहरयाणा: कुरुक्षेत्र जिले की SYL नहर में बीते दिनों कार गिर गई थी। जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। जिसमें से लड़की की लाश मिल गई थी, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं एसडीआरएफ और गोताखोर की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है और युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है।युवक की पहचान वरुण सिंगला निवासी मुस्तापुर पिहोवा के रूप में हुई है। गोताखोर आशु मलिक ने बताया कि उन्होंने मात्र 15 मिनट के सर्च अभियान में ही लड़के का शव नहर से बरामद कर लिया गया है और पुलिस को शव सौंप दिया गया है।
मौके पर मौजूद थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि 3 फरवरी को एक कार नहर में गिर गई थी, जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। लड़की का शव उसी दिन बरामद कर लिया गया था, लेकिन लड़के का शव बरामद नहीं हुआ था। आज एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम ने युवक का शव नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsHaryanaनहरयुवकशवHaryanacanalyouthbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





