हरियाणा

Haryana: खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में दहशत

Sarita
18 May 2025 10:31 AM IST
Haryana: खेत में मिला  युवक का  शव, क्षेत्र में दहशत
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत के मोई हुड्डा और पूठी गांव के बीच स्थित नाले के पास एक युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया है। युवक के शव पर नुकीले और धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। युवक की गर्दन बुरी तरह कटी हुई है और सिर पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव मोई हुड्डा निवासी राजेश का पूठी रोड पर नाले के पास खेत है। रविवार सुबह उसके खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी लाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को खेत के अंदर से पेचकस और कटर बरामद हुआ है, जिससे आशंका है कि इनसे हमला कर युवक की हत्या की गई है। युवक के शव पर काले रंग की टी-शर्ट और पायजामा मिला है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। युवक की हत्या किन कारणों से की गई? मौके से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है।
Next Story