हरियाणा

Haryana : निर्माणाधीन मकान में मिला शव, सिर पर चोट के गहरे निशान

Sarita
6 May 2025 10:21 AM IST
Haryana : निर्माणाधीन मकान में मिला शव, सिर पर चोट के गहरे निशान
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के बलाना गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग की हत्या सिर पर ईंट से वार कर और गला घोंटकर की गई है। बलाना गांव निवासी 76 वर्षीय बलवान सिंह के बेटे राकेश ने बताया कि वह गांव के बाहर मकान का निर्माण करवा रहे हैं। उनके पिता रात को निर्माणाधीन मकान में सोते थे।
सोमवार रात को भी वह सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था। सिर पर चोट के निशान थे और गला भी कसा हुआ था। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story