
x
Haryana : साइबर ठगों ने जगाधरी के कल्याण नगर निवासी पंकज धीमान को कंपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 20 लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। उसे जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण नगर निवासी पंकज धीमान ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमबीए तक पढ़ा लिखा है।
उसका खुद का कारोबार है। मार्च महीने में वह गूगल पर पैसे इन्वेस्टमेंट करने के लिए सर्च कर रहा था। इस दौरान उसके पास अशिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड कंपनी की तरफ से एक मैसेज आया। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। इस दौरान वहां पर उसके चैट के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसके बाद एक महिला ने उससे बात की और उसे कंपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। आरोपी महिला ने कहा कि वह कंपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट कर अधिक लाभ कमा सकता है।
वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपी महिला ने उससे अलग-अलग करके 20 लाख 75 हजार रुपए इन्वेस्टमेंट करवा लिए। जब वह पैसे निकालने का प्रयास करने लगा तो उसके पैसे नहीं निकले। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
TagsHaryanaसाइबरलाभयुवकठगे20 लाख 75 हजार HaryanaCyberProfitYouthCheatedRs 20 lakh 75 thousandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





