
x
Haryana: हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास 'गोरक्षा' के नाम पर 3 भैंस व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें 4 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और लगभग 80 हजार रुपये की नकदी व एक भैंस छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना 24 फरवरी को सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है। उत्तर प्रदेश के तीनों व्यापारी श्रीगंगानगर से भैंस खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हांसी-दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास पहुंचे, एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा सकती, क्योंकि उनकी शिनाख्त परेड (TIP) कराई जानी है। उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपियों से हथियार, लूटी गई नकदी और भैंस की बरामदगी बाकी है, जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक खुद को ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष का छात्र बता रहा है, जबकि एक अन्य स्वयं को गौ रक्षा दल का सदस्य बता रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वे वास्तव में किसी पंजीकृत गो रक्षा संगठन से जुड़े हैं या ‘गोरक्षक’ के नाम का दुरुपयोग कर रहे थे। पुलिस अब भिवानी और हांसी के गो रक्षक दलों से संपर्क कर आरोपियों की पहचान और संबद्धता की जांच करेगी। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsHaryanaभैंस व्यापारियोंक्रूरताHaryana: Buffalo traderscruelty जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





