हरियाणा

Haryana : फसलें बर्बाद, कलेसर नेशनल पार्क में हाथियों का आतंक

Sarita
8 July 2025 2:14 PM IST
Haryana  : फसलें बर्बाद, कलेसर नेशनल पार्क में हाथियों का आतंक
x
Haryana हरियाणा: जिले के अरैयावाला क्षेत्र में कलेसर नेशनल पार्क एवं वन्य जीव अभ्यारण्य से आए जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में खूब उत्पात मचाया है। हाथियों ने सैकड़ों पेड़ उखाड़ दिए और धान व गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार यह झुंड हर रात मैदानी इलाकों में आकर खेतों को निशाना बना रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। वन्य जीव विभाग ने कहा है कि नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवरों पर हमला न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे जानवर उग्र हो सकते हैं और जान का खतरा बढ़ सकता है। कलेसर नेशनल पार्क के आसपास रहने वाले किसानों के लिए यह गंभीर समस्या बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी फसलें और आजीविका सुरक्षित रह सके। स्थानीय किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत बेकार गई है और वे बेहद डरे हुए हैं। पहले भी कई बार जंगली जानवरों ने खेतों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस बार हाथियों ने तबाही की सारी हदें पार कर दी हैं। ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग से हाथियों को खेतों से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Next Story