हरियाणा

Haryana : अपराधियों ने हवा में फायरिंग कर मचाया आतंक

Sarita
6 Aug 2025 7:35 AM IST
Haryana : अपराधियों ने हवा में फायरिंग कर मचाया आतंक
x
Haryana हरियाणा: नरवाना शहर के मोर पट्टी मोहल्ला स्थित बड़ा दरवाजा के पास मंगलवार दोपहर अचानक हवाई फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और नरवाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शहर थाना के सब-इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने बताया कि चौक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में फायरिंग का कारण पता नहीं चल सका है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग की आवाज काफी तेज थी, जिससे डर का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पता चल जाएगा कि किसने और किस मकसद से गोलीबारी की।
Next Story