हरियाणा

Haryana: बदमाशों ने सरेआम युवक पर किया हमला

Sarita
27 Jan 2025 12:32 PM IST
Haryana: बदमाशों ने सरेआम युवक पर किया हमला
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं है। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां बीती रात शहर के स्काईलार्क रोड मार्केट में शादी से घर लौट रहे स्कूटी सवार तीन दोस्तों का करीब 10 बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। जिसके बाद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों से दो दोस्त तो बच गए, लेकिन तीसरे की दोनों टांगें टूट गईं। राहगीरों ने युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके परिजन भी आ गए। यहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल इमरान ने बताया कि वह देशराज कॉलोनी का रहने वाला है।
वह अपने दोस्त शुभम और गौरव के साथ स्कूटी पर बरसात रोड स्थित हर्ष गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गया था। जहां से खाना खाने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। जब वे स्काईलार्क मार्केट की सड़क पर पहुंचे तो रात के करीब 11 बजे थे। वहां गली में पीछे से 6 बाइकों पर करीब 10 युवक आए। सभी युवक हथियारों से लैस थे। वहां पहुंचते ही बदमाशों ने तीनों दोस्तों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच बदमाशों ने तीनों के साथ मारपीट भी की। इस बीच उसके दोनों दोस्त शुभम और गौरव जान बचाने के लिए वहां से भाग गए। लेकिन वह वहीं गिर गया और भाग नहीं सका। जिसके बाद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसके दोनों पैर तोड़ दिए। उसके पर्स से 2200 रुपए नकद और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश उसे अधमरी हालत में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
Next Story