
x
Haryana Crime: हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां आए दिन लूट, हत्या और जानलेवा हमले के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पानीपत से सामने आया जहां पानीपत के तहसील कैंप में एक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खून से लथपथ हालत में नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान तहसील कैंप निवासी विनय के रूप में हुई है। युवक प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है। रविवार दोपहर को वह किसी काम से तहसील कैंप में मौजूद था। इसी दौरान राणा नाम का युवक वहां आया। आते ही उसने विनय पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी ने अचानक विनय के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे विनय की आंतें बाहर आ गईं। जिससे विनय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
TagsHaryanaप्रॉपर्टीएडवाइजरहमलाआरोपीफरार HaryanaPropertyAdvisorAttackAccusedAbscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





