Haryana Crime: हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। जहां कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी गर्दन और छाती पर चाकू के 12 घाव किए गए, जबकि पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया गया। शव की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे एनएच-152 पर गुमथला गढू गांव के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव आधा जला हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती का शव 60-70 फीसदी जला हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया था, जब पहचान नहीं हो पाई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
युवती की उम्र 16 से 18 के बीच बताई जा रही है। युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आ सकी। इसलिए पैनल ने दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड और स्लैब का सैंपल मधुबन भेजा है। मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसी ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया है, जिसके लिए उसकी विसरा रिपोर्ट जांच के लिए पंचकूला भेजी गई है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते डॉक्टरों की टीम ने चार दांतों और एक हड्डी के सैंपल लिए हैं। ताकि अगर कोई परिजन आकर डीएनए टेस्ट की मांग करे तो उसकी जांच की जा सके। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शनिवार को एक सामाजिक संस्था की मदद से उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।
TagsHaryanaयुवतीशवपोस्टमार्टमखुलासाHaryanayoung womandead bodypostmortemrevelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





