
x
Haryana हरियाणा: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर दो नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य निगरानी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण हों तो वे तुरंत जांच कराएं और दूसरों से दूरी बनाए रखें। जानकारी के मुताबिक संक्रमित महिला हाल ही में मुंबई की यात्रा से लौटी थी। लौटने के बाद जब उसमें हल्के लक्षण दिखे तो उसकी जांच कराई गई, जिसमें उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरा मामला बुजुर्ग व्यक्ति का है, जिसका संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच कराई गई।
TagsHaryanaकोरोनादस्तक2 मरीज HaryanaCoronaknocks2 patientsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





