
x
Haryana : सेक्टर-65 थाना एरिया के उल्लावास गांव में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने पर कंपनी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को छत पर शराब की बोतल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में छत से गिरा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार, उत्तराखंड के नैनीताल निवासी आशीष (27) गुड़गांव के सेक्टर-65 उल्लावास में किराये पर रहता था। वह यहां एक निजी कंपनी में काम करता था। 26 फरवरी की रात को आशीष इमारत की पांचवीं मंजिल गया था। 27 फरवरी की सुबह करीब 9.30 बजे आशीष का शव नीचे पड़ा होने की सूचना सेक्टर-65 थाने की पुलिस को मिली।जांच अधिकारी पीएसआई सुमन ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। छानबीन के दौरान छत पर शराब की बोतलें मिली। संभावना है कि शराब के नशे में छत से गिरकर आशीष की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
TagsHaryanaकंपनी कर्मीमौतHaryanacompany employeedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





