
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से आज सूबे के कई इलाकों में गहरी धुंध देखने को मिली। हवाओं के कारण सुबह ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में 0.7°C की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान औसतन 1.4°C बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी लग रही है। आने वाले अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 1.4°C की वृद्धि के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9°C पलवल में दर्ज हुआ। धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास बढ़ रहा है।
किसान शुष्क मौसम को देखते हुए आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। गेहूं की फसल में पीला रतुआ और दीमक की निगरानी करें। सरसों में माहू (एफिड) दिखने पर दवा का छिड़काव करें। मौसम साफ रहेगा इसलिए किसान गन्ने की कटाई शुरू करें। फलदार पौधों में गोबर की सड़ी खाद डालें और सिंचाई करें।
TagsHaryanaठंडगहरी धुंधHaryanacolddense fog जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





