Haryana हरियाणा: शहर की कर्मचारी कॉलोनी में होली के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के चलते दूसरे दिन भी मुख्य सड़क पर जमकर तलवारें व कुल्हाड़ी चलीं। इस दौरान 2 भाइयों सहित परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में प्रीत सिंह पुत्र हजारा सिंह के अलावा उसका भाई सुरजीत सिंह व भाभी किन्नर पाल कौर शामिल हैं। अस्पताल में उपचाराधीन प्रीत सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि कल होली के त्यौहार के दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले जीवन, मंदीप व गुरप्रीत आदि ने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया। इस पर उसने आपत्ति जताई, लेकिन उन्होंने खूब झगड़ा किया और तोड़फोड़ की।
मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा पड़ोसियों ने मामला शांत करवा दिया था। घायल प्रीत ने बताया कि आज सुबह जब वह अपने काम के लिए बाइक से जा रहा था तो शैलर के पास जीवन, मनदीप, गुरप्रीत व 2 अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी व तलवारें निकाल लीं। सभी लोगों ने उस पर जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया। उसने बताया कि जब उसके भाई व भाभी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई और उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHaryanaडीजेपड़ोसियोंझड़प3घायल HaryanaDJneighboursclash3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





