
x
Haryana हरियाणा: सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान कीर्ति नगर क्षेत्र से कार सवार दो युवकों से 452 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गश्त के दौरान एसबीआई बैंक वाली गली के पास सरकारी स्कूल कीर्ति नगर सिरसा की तरफ जा रही थी। स्कूल के पास एक सिल्वर रंग की कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार में बैठे युवकों ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया।-
शक के आधार पर पुलिस ने कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार से 50 लाख रुपये कीमत की 452 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ सिरसा सिटी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले पर डीएसपी विकास कृष्ण ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaryanaCIA पुलिसनशेदोगिरफ्तारHaryanaCIA Policedrugstwoarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





