हरियाणा

Haryana: सरकारी स्कूलों में बच्चों को हरी सब्जियों के साथ मिलेगा फलों का भी स्वाद

Sarita
19 May 2025 6:50 AM IST
Haryana: सरकारी स्कूलों में बच्चों को हरी सब्जियों के साथ मिलेगा फलों का भी स्वाद
x

Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन की तर्ज पर पोषण वाटिकाएं तैयार की जाएंगी, जिनमें बच्चों को हरी सब्जियों के साथ फलों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। जिन स्कूलों के पास आधा एकड़ या इससे अधिक खाली जमीन है, वहां पर चीकू, अमरूद, आम, पपीता, अनार, अंगूर, ड्रेगन फ्रूट, नीम, तुलसी और हरी सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सभी जिलों में एक-एक स्कूल का चयन किया जा रहा है।

मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले में किसी एक सरकारी स्कूल का चयन करने को कहा गया है, जहां आधा एकड़ या इससे अधिक जमीन उपलब्ध हो। पोषण वाटिका में फलदार पौधे लगाने के साथ ही बच्चों को इनकी देखरेख के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे जहां प्रकृति से उनकी नजदीकियां बढ़ेंगी, वहीं फलदार पौधों के पेड़ों में परिवर्तित होने के बाद विद्यार्थियों को मिड-डे मील के साथ फल भी उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इससे उनका बेहतर तरीके से पोषण हो सकेगा।

Next Story