
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के अधिकतर जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम को मौसम ने करवट बदली। कई जिलों में तेज हवा और तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। अंबाला में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और धूल भरी हवा चली। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण लोगों के घरों का सामान भी इधर-उधर गिर गया। साथ ही बिजली भी गुल हो गई। शाम होते ही आसमान पर काले बादल मंडराने लगे और देखते ही देखते आंधी शुरू हो गई। शाम पांच बजे के बाद अंधेरा छा गया। वाहनों में सवार लोग सड़क किनारे खड़े हो गए। आंधी के कारण सड़कों पर गंदगी फैल गई। शाम साढ़े पांच बजे घने बादल छाने से अंधेरा छा गया और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।
अंबाला शहर में तेज आंधी के कारण मनाली हाउस के पास फिट जिम, रिलायंस डिजिटल की दीवार गिर गई। मौसम का यही हाल कुरुक्षेत्र में भी है। आसमान में काले बादल इस तरह छा गए कि छह बजे ही वाहन लाइट जलाकर चलने लगे। बादलों के साथ तेज हवाएं भी चलने लगीं, जिससे लोगों को दिनभर जारी भीषण गर्मी व लू से राहत मिली। देर रात तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी व लू के चलते लोग 11 बजे के बाद घरों में दुबकने को मजबूर हो गए तो बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा गया। यमुनानगर जिले में मौसम का मिजाज बुधवार को तीन रूपों में देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। शाम चार बजे के बाद तेज आंधी आई।
इसके कुछ देर बाद ही कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश शुरू हो गई। शाम होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन कई इलाकों में आंधी अपने साथ आफत लेकर आई। आंधी के दौरान तेज धूल भरी हवाओं के कारण कई पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए, जिससे संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली के बिना घरों में लोग उमस से बेहाल रहे, वहीं घरों के बाहर ठंडी हवाओं ने राहत पहुंचाई। पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हवाओं की गति धीमी होने के साथ ही आसमान में बादल छा गए, जिससे उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार की सुबह भी तेज धूप निकली, लेकिन इसके साथ चली हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार की सुबह से दोपहर तक तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, जो शाम चार बजे के बाद आंधी के बाद हुई बारिश से पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया। शाम छह बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
TagsHaryanaमौसमबदलावतूफानबारिशHaryanaweatherchangestormrain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





