
x
Haryana: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास में हरियाणा पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। राज्य के प्रमुख टोल प्लाज़ाओं पर अब शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक पुलिस टीमें अल्को-सेन्सर और ई-चालान सिस्टम के साथ तैनात रहेंगी। ये टीमें मौके पर ही ड्राइवरों की जांच करेंगी और शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए जाने पर तुरंत चालान व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा DGP ओपी सिंह के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाना है। पुलिस के अनुसार, राज्य में दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज रफ्तार, गलत तरीके से ओवरटेकिंग और नशे की हालत में ड्राइविंग प्रमुख हैं। इसलिए टोल प्लाज़ाओं पर चेकिंग से ऐसे मामलों में प्रभावी कमी आने की उम्मीद है।
पुलिस के अनुसार, सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने और सड़कें फिसलन भरी होने से दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों को हेडलाइट्स का सही उपयोग करने, गति नियंत्रित रखने और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है।
TagsHaryanaशराबगाड़ीचालानकार्रवाईHaryanaalcoholvehiclechallanaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





