
x
Haryana हरियाणा: सोमवार दोपहर को मिट्ठापुर के पास समलेहड़ी मोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में करदहां निवासी रिंकू की मौत हो गई और उसकी पत्नी मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह दो माह की गर्भवती थी। इस हादसे में उसका गर्भपात भी हो गया। हादसे में एक वर्षीय खुशी बाल-बाल बच गई। घायलों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से दंपती की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन रिंकू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
परिजन मीनाक्षी को महेश नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। साहा थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया। कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रिंकू की पत्नी मीनाक्षी का मायका मुलाना में है। वे मायके से लौट रहे थे, तभी अचानक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रिंकू मजदूरी करता था।
TagsHaryanaकारदंपत्तिटक्करपतिमौतHaryanacarcouplecollisionhusbanddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





