हरियाणा

Haryana: पुल से गिरी कार, भीषण हादसे में युवक की मौत

Sarita
11 Sept 2025 9:22 AM IST
Haryana: पुल से गिरी कार, भीषण हादसे में युवक की मौत
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में बुधवार को एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ढाणी कुंदनपुर के पास नेशनल हाईवे पर चल रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दिल्ली निवासी विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं महिला को हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिल्ली के गगन विहार निवासी 38 वर्षीय विजय मलिक और उनकी 35 वर्षीय पत्नी ज्योति मलिक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी दिल्ली से किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी कार अचानक पुल से नीचे गिर गई। हादसे में विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ज्योति को राहगीरों की मदद से हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जाँच में ऐसा लग रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, लेकिन हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story