
x
Haryana हरियाणा: जिले के बवानी खेड़ा में कार के सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रविवार को परिवार कार में सवार होकर किसी काम से हिसार जा रहा था। तभी बवानी खेड़ा के पास कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि 10 वर्षीय प्रतीक अपनी तीन बहनों में इकलौता भाई था। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बवानी खेड़ा के पास कार के सामने अचानक नीलगाय आने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsHaryanaनीलगायबचानेकारपेड़टकराईमासूममौतHaryanacarcollidedtreewhile trying to save Nilgaiinnocent child diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





