
x
Haryana हरियाणा: गांव अलीपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आई कार में आग लग गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ऑफिसर देवेंद्र के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होंडा सिटी कार में तीन लोग सवार थे। इस कार के टायर में एक बोरा लिपट गया, जिससे इसका एक टायर जाम हो गया और हिलने लगा, जिस पर चालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। टायर अधिक गर्म होने के कारण आग लग गई। जैसे ही चालक ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए कार को मोड़ा तो कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद तीनों कार से नीचे कूद गए और वहां मौजूद पंप कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
यहां शाम को एक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। कार में चार लोग सवार थे, जो समय रहते कार से उतर गए। दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों ही कारें जलकर राख हो गईं।
TagsHaryanaकारआगcarfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





