हरियाणा

Haryana: कार और ट्रक में भिड़ंत , एक व्यक्ति की मौत,चार घायल

Sarita
1 May 2025 9:24 AM IST
Haryana: कार और ट्रक में भिड़ंत , एक व्यक्ति की मौत,चार  घायल
x
Haryana हरियाणा: लाडवा-रादौर रोड पर गांव बड़शामी के पास एक कार और बड़े ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। कार चला रहे व्यक्ति को उपचार के लिए यमुनानगर अस्पताल ले जाया गया। घायलों को अपनी कार में लाडवा के सरकारी अस्पताल में लाने वाले राहगीर अमनिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी में यमुनानगर से आ रहा था, तभी उसने देखा कि गांव बड़शामी के पास एक ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई है।
कार में पांच लोग सवार थे। उसने बताया कि कार चालक कार में बुरी तरह फंस गया था। उसे उपचार के लिए यमुनानगर ले जाया गया। उसने बताया कि वह बाकी चार लोगों को लाडवा के सरकारी अस्पताल ले गया। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी। लाडवा के सरकारी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पांचों लोग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत थे और शाम को करीब पांच बजे अपना काम खत्म करने के बाद वे कुरुक्षेत्र से यमुनानगर एक ही कार में सवार होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे कि इसी दौरान कार का एक बड़े ट्रक से एक्सीडेंट हो गया।
सड़क हादसे में घायल हुए लोगों में डॉ. ऋषिपाल, तेजिंदर कुमार, राजकुमार और प्रवीण कुमार शामिल हैं। उधर, लाडवा सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नवदीप ने बताया कि गांव धौड़ंग निवासी हरकेश उर्फ ​​शिंटू की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए यमुनानगर निजी अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। उधर, मृतक हरकेश के परिजन व अन्य परिचित लाडवा के सरकारी अस्पताल में पहुंच गए थे।
Next Story