
x
Haryana हरियाणा: जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ से आ रही एक CNG कार गलत दिशा से टोल प्लाजा की तरफ जा रही थी। उसी समय, वह नारनौल से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें तेज़ी से फैलने के कारण कार के अंदर मौजूद तीनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और गाड़ी के अंदर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में से एक नीरपुर गांव का बताया जा रहा है, जबकि बाकी दो नारनौल के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story





