
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के कैथल जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जहाँ जिले के क्योड़क गाँव के पास बठिंडा से कुरुक्षेत्र जा रही एक कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे। वे कार से कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा गुरुद्वारा साहिब में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार कैथल जिले के पास पहुँची, सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से चकनाचूर होकर पलट गई और सड़क किनारे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन मशीन और गैस कटर की मदद से कार को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जाँच की जा रही है। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, हालाँकि सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद बस चालक और कार चालकों की लापरवाही की जाँच की जा रही है।
TagsHaryanaकारबसटक्कर4मौतHaryanacarbuscollisiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





