
x
Haryana हरियाणा: हादसा सुबह करीब 4:00 बजे नारनौंद उपमंडल के पास हुआ। यहाँ यात्री एक कैंटर में उत्तर प्रदेश से गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वे सोरकी गाँव के पास पहुँचे, तो कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतरकर नाले में पलट गया, जिससे 8 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यात्री एक कैंटर में उत्तर प्रदेश से गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसमें पाँच बच्चों समेत 25 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर सोरकी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को हाँसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में उत्तर प्रदेश के सदरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप, 30 वर्षीय प्रदीप की पत्नी राजपति, 25 वर्षीय विनीता देवी, 17 वर्षीय नितिन कुमार, 12 वर्षीय अनीता रानी, 35 वर्षीय कमलेश देवी, 40 वर्षीय हुकम चंद, 30 वर्षीय वनिता देवी शामिल हैं, ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
TagsHaryanaयात्रियोंकैंटरपलटा8 घायलHaryanapassengerscanteroverturned8 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





