
x
Haryana हरियाणा: जींद जिले के गांव मांडी कलां से जींद की ओर आ रही रोडवेज बस आज स्विफ्ट कार को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों को चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस सड़क किनारे पलट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
TagsHaryanaपलटीबस12 यात्रीचोटिलHaryanaoverturnedbus12 passengersinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





