
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के कैथल जिले के कलायत कस्बे के पास गांव शिमला में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से हिसार जा रही एक प्राइवेट ट्रैवलर बस नेशनल हाईवे नंबर 152 पर अचानक पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 15 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गांव शिमला के पास पहुंची तो गलत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। जिस बाइक को बचाने की कोशिश की गई, उस पर सवार बुजुर्ग महिला और पुरुष की भी मौके पर ही मौत हो गई।
बस में सवार दो यात्रियों की भी मौत हो गई और पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि बस हाईटेंशन लाइन के बिल्कुल नजदीक रुकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, एसएचओ ट्रैफिक राजकुमार राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। क्रेन की मदद से बस को राजमार्ग से हटाया जा रहा है ताकि यातायात बहाल किया जा सके।
TagsHaryanaबसपलटी4मौतHaryanabusoverturneddiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





