हरियाणा

Haryana: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

Sarita
11 April 2025 11:59 AM IST
Haryana: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार
x
Haryana हरियाणा: चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे के पास आज सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में यात्रियों की भीड़ थी। स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर में बस क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की चरखी दादरी डिपो की बस झज्जर जिले के बाहू से बाढड़ा जा रही थी। जब बस बाढड़ा के पास पहुंची तो स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 55 यात्री सवार थे और पेड़ से टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीट से टकराने के कारण आगे बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा किसी को चोट नहीं आई है।
दादरी डिपो के कार्य निरीक्षक परमजीत सांगवान ने बताया कि बाढड़ा के पास एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। हादसे वाली बस में 50 से 55 यात्री सवार थे। बस चालक व परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके लिए मैकेनिक को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
Next Story