
x
Haryana हरियाणा: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गुरुवार को एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। यह दर्दनाक हादसा यमुनानगर-सहारनपुर एनएच-344 पर हुआ। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निखिल पुत्र संजय निवासी बीड़ मथाना और 18 वर्षीय निखिल पुत्र राकेश निवासी हरिगढ़ भौरख, पिहोवा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों चचेरे भाई निखिल (19) 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि दूसरा निखिल (18) आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम दोनों एक ही बाइक पर पिपली से अपने गांव बीड़-मथाना लौट रहे थे। जब दोनों भाई सिरसमा रोड के पास पहुंचे तो हिसार डिपो की एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए और बस के टायर उनके ऊपर से गुजर गए। बस का टायर निकलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने बयान दर्ज करा दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपी चालक फरार है, बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsHaryanaबसबाइकभाइयोंकुचलाHaryanabusbikebrotherscrushed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





