
x
Haryana हरियाणा: फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस एचआर 62 जेवी 4427 गुरुवार शाम 7 बजे सवारियों को लेकर फतेहाबाद से उकलाना के लिए रवाना हुई थी। लेकिन भूना के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।हरियाणा के फतेहाबाद में सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर सनियाना गांव में भाखड़ा नहर के पास एक मोड़ पर हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक रमेश कुमार समैन ड्राइवर केबिन में फंस गया। यह बस फतेहाबाद डिपो की है। इस हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस हादसे के बाद उकलाना-भूना मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए उकलाना, हिसार और भूना आदि भेजा गया। बस चालक रमेश कुमार समैण को लोगों ने लोहे की रॉड आदि से बस का अगला हिस्सा तोड़कर करीब आधे घंटे बाद बाहर निकाला। लेकिन चालक का एक पैर टूट गया। जिसे हिसार रेफर कर दिया गया। गांव भेरिया की 52 वर्षीय महेंद्रा देवी को सीएससी केंद्र भूना में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, जिसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस एचआर 62 जेवी 4427 वीरवार शाम 7 बजे सवारियों को लेकर फतेहाबाद से उकलाना के लिए रवाना हुई थी। लेकिन भूना के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शटरिंग व सीट के बीच में फंस गया। बस में सवार 8-10 यात्री भी घायल हुए हैं।
बस चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया गया है। भूना बस स्टैंड इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि बस को करीब साढ़े आठ बजे उकलाना पहुंचना था। लेकिन रास्ते में ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक, परिचालक व सभी यात्रियों में से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। जबकि चालक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसलिए कुछ घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। लेकिन बस चालक को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
TagsHaryanaपेड़टकराईबसtreecollidedbusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





