हरियाणा

Haryana : सीईटी अभ्यर्थियों को ले जा रही बस खराब, जिला उपायुक्त मौके पर पहुंचे

Sarita
28 July 2025 9:28 AM IST
Haryana : सीईटी अभ्यर्थियों को ले जा रही बस खराब, जिला उपायुक्त मौके पर पहुंचे
x
Haryana हरियाणा: सीईटी परीक्षा को लेकर पलवल से बड़ी खबर आ रही है। झज्जर के मातनहेल से फरीदाबाद अभ्यर्थियों को लेकर जा रही बस पलवल जिला उपायुक्त आवास के सामने खराब हो गई। बस बिजली की खराबी के कारण खराब हुई। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त पलवल हरीश कुमार वशिष्ठ तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिला उपायुक्त ने अभ्यर्थियों के लिए तुरंत हरियाणा रोडवेज की बस मौके पर बुलाई और अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में बैठाकर फरीदाबाद परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया।
इस दौरान परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने जिला उपायुक्त और प्रशासन का तुरंत परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद किया। परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि बी शिफ्ट में उनका पेपर है और बस के खराब होने से उनकी चिंता बढ़ गई थी कि कहीं उनका पेपर छूट न जाए। इस दौरान जिला उपायुक्त ने कहा कि सीईटी परीक्षा को लेकर पलवल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Next Story