
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के छिछराना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार छिछराना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों सुभाष और रामचंद्र नानू में विवाद चल रहा है। इसे लेकर रविवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव की मंदिर चौपाल में पंचायत हुई थी। जिसमें जमीन का बंटवारा होना था।
पंचायत में दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुभाष और सुभाष के बेटे जयपाल ने रामचंद्र नानू के बेटों सुनील और अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुनील (35) की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल को गंभीर हालत में पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
TagsHaryanaजमीनबंटवारेभाईहत्यादूसरेगंभीरHaryanalanddivisionbrothermurderothercriticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





