
x
Haryana हरियाणा: बाड़ी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक लड़की ने छलांग लगा दी। इस दौरान एक युवक ने दोनों को नहर में डूबने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों नहर में डूब गए। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी है। नहर में डूबे युवक और युवती की पहचान पारस और मुस्कान के रूप में हुई है। दोनों छोटी लाइन स्थित पंचायती गुरुद्वारा के पास रहते हैं।
पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिस ने नहर में कई किलोमीटर दूर तक दोनों की तलाश की। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक और युवती ने नहर में छलांग लगाने जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। नहर में डूबे युवक और युवती की हमीदा हेड पर गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। नहर में पानी का बहाव तेज है, इसलिए करनाल के इंद्री में भी तलाश की जाएगी।
TagsHaryanaयमुनालड़का-लड़कीछलांगतलाशHaryanaYamunaboy and girljumpsearch जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





