हरियाणा

Haryana: अज्ञात मिला युवती का शव, चार्जर से घोंटा गला

Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 11:46 AM IST
Haryana: अज्ञात मिला युवती का शव, चार्जर से घोंटा गला
x
Haryana हरियाणा : पानीपत में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव के गले में चार्जर की तार बंधी हुई है। इसके अलावा मुंह पर चोट के निशान भी पाए गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवाया है।युवती की उम्र करीब 20 से 25 है। जिसकी पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। मृतका का शव नई सब्जी मंडी में स्थित एक शेड के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे।
Next Story