
x
Haryana: यमुनानगर जिले की पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बड़े भाई उदय (24) का शव रविवार को हमीदा हेड से आगे एक पुल के पास मिला था, जबकि आज सुबह छोटे भाई आर्यन (18) का शव भी बाढ़ी माजरा पुल के पास पानी में दिखाई दिया। दोनों शव मिलने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
रविवार को उदय का शव घटनास्थल से करीब 16 किलोमीटर दूर हमीदा हेड के पास बरामद हुआ था। आसपास के लोगों ने पानी में शव बहता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया।
TagsHaryanaनहरडूबे2 भाइयोंशवबरामदHaryana: Bodies of two brothers who drowned in a canal recovered. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





