हरियाणा

Haryana: बकरीद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Sarita
8 Jun 2025 9:21 AM IST
Haryana: बकरीद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
x
Haryana हरियाणा: नूंह थाना सदर के बुराका गांव में आज बकरीद की नमाज पढ़ते ही दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मरहम-पट्टी की गई और एमएलआर करवाकर घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार विवाद गांव के कुछ युवकों द्वारा गांव की बहन-बेटियों का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर शुरू हुआ था।
दो दिन पहले भी इसी मामले को लेकर घायलों के परिजन उन्हें उलहाना लेकर गए थे। आज बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद शहाबुद्दीन, हाकम, फरदीन करीब सात-आठ लोगों के साथ कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी ताहिर, अजरुद्दीन, साजिद, आबिद समेत करीब 15-20 लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कार पर हमला कर दिया, जिसमें कार में बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
Next Story