
x
Haryana हरियाणा: उचाना के रजबाहा रोड स्थित बालाजी बीज भंडार पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन दुकान के मेन गेट का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दुकान मालिक सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। किसी से कोई विवाद नहीं था। तभी अचानक दो युवक, जिनके चेहरे ढके हुए थे, बाइक पर आए और दुकान के सामने रुके और दो गोलियां चलाईं।
दोनों गोलियां दुकान के शीशे पर लगीं और फायरिंग के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी राजबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके की नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Next Story





